आगरा, अक्टूबर 11 -- Agra News: महादेव मंदिर प्रांगण में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। आयोजन के पहले दिन विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद एक विशाल कलश शोभायात्रा निकाली गई। बैंड-बाजों की मधुर धुनों और भक्ति गीतों के साथ गूंजता वातावरण पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना रहा। कथा के दौरान श्रद्धालुओं को पंडित संतोष शर्मा के ओजस्वी और मधुर वचनों से श्रीमद्भागवत कथा का रसपान करने का सौभाग्य प्राप्त होगा। व्यास पीठ से कथा का पावन संदेश देते हुए उन्होंने धर्म, कर्म और भक्ति के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। इस धार्मिक अनुष्ठान और शोभायात्रा में सतेंद्र शर्मा, हेमंत भारद्वाज, उमाकांत शर्मा, अनिल शर्मा, दीपक शर्मा और विनीत गर्ग सहित क्षेत्र के तमाम गणमान्य भक्तजन और महिलाएं उपस्थित रहीं। आयोजकों ने सभी क्षेत्रवासियों से सपरिवार पहुंचकर कथा का आनंद लेने ...