आगरा, अगस्त 17 -- Agra News: स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में पुष्कल गुप्ता के मार्गदर्शन में कमला नगर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। सोमवार को सुबह निकाली गई यात्रा का शुभारंभ कर्मयोगी फाउंटेन, कमला नगर स्थित पंडित कालीचरण वैद्य मेमोरियल ट्रस्ट से हुआ। हाथों में तिरंगा लेकर स्थानीय निवासियों ने देशभक्ति के उत्साह के साथ यात्रा में सहभागिता की। तिरंगा यात्रा कर्मयोगी फाउंटेन से श्रीराम चौक, कमला नगर तक पहुंची। पूरे मार्ग में "भारत माता की जय" के जयघोष से वातावरण देशभक्ति से ओतप्रोत हो गया। स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक तिरंगे के साथ यात्रा में भाग लिया और राष्ट्र के प्रति अपने सम्मान एवं समर्पण की भावना व्यक्त की। यह भी पढ़ें- Gangapar News: सहसों में युवाओं ने निकाली तिरंगा यात्रा यात्रा के दौरान पुष्कल गुप्ता ने कहा कि तिरंगा केवल एक ...