आगरा, जुलाई 4 -- Agra News: कासगंज रजिस्ट्री कार्यालय पर बैनामा लेखक अधिवक्ताओं की पिछले 22 दिनों से चल रही हड़ताल शासन द्वारा संबंधित आदेश पर निर्णय लिए जाने के बाद समाप्त हो गई। यह भी पढ़ें- Firozabad News: 21 दिन बाद वापस लौटी जिले की तहसीलों में रौनकहड़ताल समाप्ति हड़ताल खत्म होने से अब रजिस्ट्री कार्यालय में एक बार फिर बैनामा-एग्रीमेंट संबंधी कार्य सामान्य रूप से शुरू हो सकेंगे। इससे आम लोगों ने भी राहत की सांस ली है। हड़ताल के कारण संपत्ति की खरीद-फरोख्त से जुड़े सभी कार्य पूरी तरह प्रभावित हो गए थे। हड़ताल के दौरान रजिस्ट्री कार्यालय में होने वाले बैनामे पूरी तरह ठप रहे। सामान्य दिनों में कार्यालय में प्रतिदिन औसतन 30 से 35 बैनामे दर्ज किए जाते हैं, जिनसे सरकार को स्टांप शुल्क समेत राजस्व की आय होती है। लेकिन 22 दिनों तक कामकाज बंद...