आगरा, जुलाई 31 -- Agra News: थाना क्षेत्र के नगला यादकरन में खेत पर जाते समय पोल में प्रवाहित करंट की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। परिजनों के मुताबिक गांव नगला यादकरन निवासी 30 वर्षीय नेमेंद्र पुत्र खेतपाल बुधवार की मध्य रात्रि बाद करीब दो बजे खेत की ओर जा रहा था, गांव से करीब 50 की दूरी पर जैसे ही वह पहुंचा, तभी बिजली के पोल में प्रवाहित करंट ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। चीखपुकार की आवाज सुनकर परिवार के लोग दौड़कर पहुंचे और उसे करंट से मुक्त कराया। उसे रात में ही अमांपुर स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। पुलिस शव को कब...