Agra News: कक्षा में पंखा गिरने से छात्र घायल, मचा हड़कंप
आगरा, जुलाई 11 -- Agra News: खंदौली कस्बा स्थित सेंट मेरी पब्लिक इंटर कॉलेज में शनिवार सुबह कक्षा में लगा छत का पंखा छात्र पर गिर गया। वह घायल हो गया। कक्षा में अफरा-तफरी मच गई। छात्र बाहर निकल आए। स्कूल प्रबंधन ने छात्र के परिजनों को सूचना दी। उसका नजदीकी के क्लीनिक में उपचार कराया। जानकारी के अनुसार कृष्णा माहौर (09) पुत्र भूपेंद्र सिंह निवासी कस्बा रामनगर (खंदौली) घर के पास ही सेंट मेरी पब्लिक इंटर कॉलेज में कक्षा चार में पढ़ता है। शनिवार सुबह 11. 30 बजे पढाई के दौरान कक्षा में लगा छत का पंखा कृष्णा पर गिर गया। कृष्णा के चेहरे पर चोट लग गई। छात्रों में अफरा-तफरी मच गई। वे कक्षा से बाहर निकल आए। स्कूल प्रबंधन ने तत्काल इसकी सूचना छात्र के परिजनों को दी। पास के ही एक क्लीनिक में छात्र का उपचार कराया lसेंट मेरी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.