Agra News: ओपन जिम के लिए किया भूमि पूजन
आगरा, अगस्त 9 -- Agra News: वार्ड 47 आवास विकास पूर्वी के सेक्टर 7 में ब्रह्माकुमारी आश्रम वाले पार्क ओपन जिम का भूमि पूजन शिलान्यास किया गया। मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी उत्तर विधानसभा के प्रभारी विजय भदौरिया एवं विशिष्ट अतिथि संजय सिंह (विशेष संपर्क विभाग प्रमुख विश्व हिंदू परिषद इंद्रप्रस्थ प्रांत) ने विधि विधान के साथ भूमि पूजन किया। पार्षद निरंजन कैम ने बताया कि क्षेत्रीय जनता की मांग पर महिला पुरुष बच्चे वृद्धजनों के स्वास्थ्य लाभ के लिए ओपन जिम स्थापित किया जाएगा। इस अवसर पर मनोज शर्मा, सुधीर शर्मा, चौधरी जवाहर सिंह, पूर्व पार्षद श्यामवीर सिंह, मनीष अग्रवाल, उपेंद्र मिश्रा, आचार्य गोगाजी, अंशु भटनागर, बृज किशोर शर्मा, प्रदीप कौशिक, मोना खान आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.