आगरा, सितम्बर 13 -- Agra News: महिला कल्याण संगठन आगरा मंडल की ओर से रविवार को अधिकारी क्लब में 'ऑन-द-स्पॉट' निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता ग्रुप-1 (6 से 9 वर्ष), ग्रुप-2 (10 से 12 वर्ष) और ग्रुप-3 (13 से 15 वर्ष) के बच्चों के लिए अलग-अलग थीम निर्धारित की गई थी। ग्रुप-1 के लिए स्वस्थ भोजन/ पौष्टिक आहार या मेरे कक्षा अध्यापक/ मेरी कक्षा अध्यापिका, ग्रुप-2 के लिए मनोरंजन गतिविधियों का महत्व या संयुक्त परिवार या एकल परिवार, ग्रुप-3 के बच्चों के लिए देश की बढ़ती जनसंख्या/ वरदान या अभिशाप विषय था। तीनों ग्रुप में 45 बच्चों ने भाग लिया और अपनी कलाकृतियों के माध्यम से अद्वितीय प्रतिभा का प्रदर्शन किया। यह भी पढ़ें- रेलवे महिला कल्याण संगठन ने कराई निबंध प्रतियोगिता इस अवसर पर अध्यक्ष ईशानी गोयल, सुष्मा अग्रवाल, रीना बघेला, रेनू...