आगरा, अगस्त 19 -- Agra News: छत्ता क्षेत्र के गऊशाला पथवारी में एसी का कॉपर वायर काटते हुए चोर को मकान मालिक ने रंगेहाथ पकड़ लिया। पीड़ित अधिवक्ता बृजेश कुमार सिंह के मुताबिक उनके घर की छत पर चार एसी के आउटडोर लगे हैं। आरोप है कि मंगलवार की शाम करीब 6:30 बजे एसी चलने के दौरान आवाज आने पर वह छत पर गए। वहां एक व्यक्ति मिला। जिसे पकड़ लिया। आरोपित ने अपना नाम मो. फराज निवासी वजीरपुरा बताया। आरोपित वायर काट रहा था। मौके से करीब 16 छोटे बड़े कॉपर वायर, पाइप और एक छोटी कैंची बरामद होने की बात कही गई है। पीड़ित ने आरोपित को पुलिस को सौंप दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...