Agra News: एसपी ने पुलिसिंग को प्रभावी बनाने पर दिया जोर
आगरा, अक्टूबर 29 -- Agra News: पुलिस कार्यालय स्थित सभागार में बुधवार की रात अपराध गोष्ठी हुई। एसपी ने वर्तमान आपराधिक स्थिति की समीक्षा करते हुए प्रत्येक स्तर पर पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। गोष्ठी के दौरान एसपी ओमप्रकाश सिंह ने गंभीर एवं जघन्य अपराधों, लंबित मुकदमों एवं विवेचनाओं की समीक्षा की। कहा कि विवेचनाओं में अनावश्यक विलंब न हो, प्रत्येक प्रकरण में साक्ष्यों का गुणवत्तापूर्ण संकलन करते हुए निष्पक्ष एवं प्रभावी विवेचना सुनिश्चित की जाए। अभियान चलाकर वांछित एवं वारंटी गिरफ्तार किए जाएं। महिला एवं बाल अपराधों के संबंध में विशेष सतर्कता बरतने, प्रत्येक शिकायत पर संवेदनशीलता एवं प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।साइबर अपराध एवं आर्थिक अपराधों की रोकथाम के संबंध में प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.