आगरा, जुलाई 20 -- Agra News: नगर निगम ने सोमवार को शहर के अत्यधिक व्यस्त एसएन मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी से मोती कटरा रोड तक सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान सड़क के दोनों ओर लगे दर्जनों ठेल-ढकेल, अस्थायी खोखे तथा दुकानों के आगे अवैध रूप से लगाए गए काउंटर हटवाए गए। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार इस मार्ग पर लंबे समय से सड़क किनारे अतिक्रमण के कारण यातायात प्रभावित हो रहा था। एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी होने के कारण यहां एंबुलेंस और अन्य आपातकालीन वाहनों की आवाजाही भी बाधित होती थी। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने लगातार इस समस्या की शिकायत नगर निगम प्रशासन से की थी, जिसके बाद अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।

अभियान के दौरान की गई कार्रवाई अभियान के दौरान नगर निगम की टीम ने हेल्प आगरा के सामने वाहनों की अवैध पार्किंग म...