Agra News: एलायंस क्लब ने शिक्षकों को किया सम्मानित
आगरा, सितम्बर 5 -- Agra News: शिक्षक दिवस के अवसर पर एलायंस क्लब यूनाइटेड द्वारा क्लब के सदस्य सुभाष मल्होत्रा के सहयोग से हर्षित मेमोरियल दिव्यांग चैरिटेबल सोसायटी स्कूल, शिवाजी नगर में आठ शिक्षकों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर विद्यालय को Rs.21,000 का चेक प्रदान किया गया तथा शिक्षकों को माला पहनाकर एवं ऊनी वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। दिव्यांग बच्चों को मिठाइयां बांटी गईं तथा शिक्षकों को स्वल्पाहार कराया गया। सेवा कार्य के माध्यम से दिव्यांग बच्चों एवं शिक्षकों के प्रति सम्मान और सहयोग का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में एलायंस क्लब की अध्यक्षा शोभा अग्रवाल, सचिव एमडी चावला, सुभाष मल्होत्रा, संतोष मल्होत्रा, रविंद्र अरोड़ा, सीपी सिंघल आदि सदस्य उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Moradabad News: रोटरी क्लब एक्सिस ने भी शिक्षकों का किया सम्मान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.