Agra News: एनडीआरएफ ने छात्रों को सिखाया आपदा से बचाव
आगरा, सितम्बर 1 -- Agra News: आठवीं वाहिनी एनडीआरएफ गाजियाबाद के जवानों ने शहर के श्री गणेश इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों को आपदाओं के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ आपातकालीन परिस्थितियों में सुरक्षित प्रतिक्रिया और जीवन रक्षक तकनीकों का प्रशिक्षण दिया। मंगलवार को टीम कमांडर चमन किशोर गुप्ता के नेतृत्व में एनडीआरएफ टीम ने विद्यार्थियों को भूकंप, बाढ़, अग्निकांड एवं आकाशीय बिजली जैसी आपदाओं से बचाव के उपायों की जानकारी दी। भूकंप के दौरान अपनाई जाने वाली ड्रॉप, कवर एंड होल्ड तकनीक का व्यावहारिक अभ्यास भी कराया गया। टीम ने स्ट्रेचर, लाइफ जैकेट, लाइफ बॉय और रेस्क्यू रोप सहित विभिन्न रेस्क्यू उपकरणों के सुरक्षित उपयोग का प्रदर्शन भी किया। जलजनित दुर्घटनाओं, तेज बहाव वाले पानी तथा आकाशीय बिजली से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियों की जानकारी दी गई।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.