आगरा, अगस्त 19 -- Agra News: विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एम. अरून्मोली ने बुधवार को प्रवर्तन प्रभारियों में वार्डों का वितरण किया। एडीए सचिव संजय कुमार को ताजगंज प्रथम व द्वितीय और छत्ता प्रथम व द्वितीय वार्ड की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पूर्व उन पर प्रवर्तन का प्रभार नहीं था। संयुक्त सचिव सुरेंद्र बहादुर सिंह को कोतवाली, शाहगंज, रकाबगंज-कैंट और फतेहपुर सीकरी का प्रभार दिया गया है। अधिशासी अभियंता (सिविल) नरेंद्र कुमार को लोहामंडी के साथ हरीपर्वत प्रथम, द्वितीय व तृतीय वार्ड की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सचिव के लिंक अधिकारी संयुक्त सचिव रहेंगे। संयुक्त सचिव और अधिशासी अभियंत एक-दूसरे के लिंक अधिकारी रहेंगे। अवर अभियंता (जेई) भानुप्रताप सिंह को हरीपर्वत प्रथम व द्वितीय वार्ड से हटाकर ताजगंज-प्रथम और शाहगंज वार्ड में तैनात किया गया है। जे...