आगरा, जुलाई 23 -- Agra News: ताजगंज के फतेहाबाद रोड स्थित केनरा बैंक के एटीएम पर एटीएम लेनदेन में धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पक्की सराय निवासी सलीम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 03 मार्च को सुबह करीब 11 बजे एटीएम से 20 हजार रुपये निकालने का प्रयास किया था। मगर मशीन से नकदी नहीं नहीं निकली। बाद में पता चला कि खाते से पैसे कट गए है। बैंक में शिकायत की। एटीएम के सीसीटीवी कैमरे चेक करने पर पता चला कि अज्ञात लोगों ने मशीन से नकदी निकाली है। पीड़ित की तहरीर पर इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपितों की पहचान की कोशिश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...