आगरा, अक्टूबर 17 -- Agra News: बुलंदशहर जिले में पेड़ से टकराई कार में मृत रामदीन और उनके परिवार के चार सदस्यों की मौत होने के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है। गांव में परिवार के लोगों की मानें तो रामदीन ने देवी माता की जात यह कहते हुए बोली थी कि, उनके बेटे लोकेंद्र के बेटी जन्म लेगी तो उसके दर्शन कराने और जात करने बेलोन माता के दरबार में जाएंगे। अब उनकी नातिनी प्रगति एक वर्ष की हो चुकी थी। उसे परिवार के साथ लेकर माता के दरबार में पूजा करते हुए बोली बात को पूरा करने गए थे। गांव के लोगों ने बताया कि, नवरात्र के दिन चल रहे हैं, ऐसे में तमाम भक्त गांव और आसपास के गांवों के लोग बेलोन वाली माता के दर्शन करने जाते हैं। यह भी पढ़ें- Agra News: रो पड़ा गांव, मिट गया रामदीन का परिवार नवरात्र के दिनों को ध्यान में रखते हुए घर के मुखिया रामदीन ने अपने ...