Agra News: एंथेला, एंथम और अपर्णा प्रेम ने प्लेऑफ में बनाई जगह
आगरा, अक्टूबर 11 -- Agra News: बृजमोहन बंसल स्मृति आगरा इंटर सोसाइटी लीग में रविवार को रोमांचक मुकाबले खेले गए। राधारानी चैलेंजर्स ने छक्कों की बरसात करते हुए शानदार जीत दर्ज की, वहीं आईएमएचएच अनप्रेडिक्टेबल्स ने अजेय अभियान जारी रखा। दूसरी ओर एंथेला अवतार्स, एंथम वॉरियर्स और अपर्णा प्रेम फाइटर्स ने प्लेऑफ में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली। राधारानी चैलेंजर्स ने 219 रनों का विशाल लक्ष्य महज 15.1 ओवर में हासिल कर अपर्णा प्रेम फाइटर्स को चार विकेट से हराया। अपर्णा प्रेम फाइटर्स ने आशीष राजपूत के 57 रनों की बदौलत 218 रन बनाए। राधारानी चैलेंजर्स के लिए अथर्व यादव ने 2 विकेट लिए। अभिषेक के 21 गेंदों पर 7 छक्कों से 57, अंकुश ने 13 गेंदों पर 37, विकास दीक्षित के 44 रन की मदद से टीम ने जीत दर्ज की। एंथम वॉरियर्स ने स्काई सिटी इलेवन को 4 विकेट से हराया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.