आगरा, अगस्त 9 -- Agra News: फतेहाबाद रोड स्थित विभव गार्डन सिटी में हरियाली तीज उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने हरे रंग की साड़ियों और चूड़ियों में सजकर भारतीय संस्कृति की छटा बिखेरी। महिलाओं ने विभिन्न प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में हरियाली तीज के महत्व और परंपरा की जानकारी दी गई। सभी महिलाओं का स्वागत पौधा भेंट कर किया गया। पौधा उपहार में देने के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया गया। महिलाओं से धरा को प्रदूषण से बचाने और अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में मोहिनी सोलंकी, लीना सहगल, शुचिता खंडेलवाल, मालती शर्मा, गुड्डी, साधना, अर्चना गुप्ता, ऊषा खंडेलवाल और सिल्की आदि मौजूद रहीं। यह भी पढ़ें- Roorki News: पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं ने एक दूसरे को दी हरि...