आगरा, जुलाई 27 -- Agra News: उत्तर विधानसभा क्षेत्र से विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल की निधि से दयालबाग क्षेत्र के जागेश्वर नगर गली नंबर 1,2,3, कमला नगर कर्मयोगी में अमिता बिहार कॉलोनी की सड़क, केके नगर क्षेत्र में उमा कुंज कॉलोनी गली नंबर 2 की सड़क व बजीरपुर क्षेत्र में लाडली गली वाली सड़क का शिलान्यास किया गया। विधायक की मौजूदगी में दयालबाग मंडल अध्यक्ष योगेश दिवाकर, बल्केश्वर मंडल अध्यक्ष शिव शैलेंद्र शाक्य, कैलाश मंडल अध्यक्ष राकेश शर्मा ने भूमि पूजन किया। इसके साथ ही हलवाई की बगीची स्थित श्रीनाथ जी मंदिर मार्ग का शिलान्यास समाजसेवी शांति स्वरूप गोयल और गोपेश्वर मंडल अध्यक्ष अमित बंसल ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर पार्षद वेद प्रकाश गोस्वामी, विक्रांत कुशवाह, गजेंद्र पिप्पल, संजय राय, भरत शर्मा आदि मौजूद रहे। श्रीनाथ मंदिर कमेटी के ए...