Agra News: ई-रिक्शा में बैठी महिला से चेन झपटी, दो गिरफ्तार
आगरा, सितम्बर 2 -- Agra News: पति संग ई-रिक्शा में बैठकर जा रही महिला के गले से झपट्टा मारकर चेन छीनने वाले दो आरोपितों को रकाबगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से छह ग्राम की चेन, घटना में प्रयुक्त इलेक्ट्रिक स्कूटी, मोबाइल फोन और 270 रुपये बरामद हुए हैं। पुलिस के मुताबिक शनिवार को कानपुर नगर निवासी दंपति ई-रिक्शा में बैठकर बालूगंज से गुजर रहा था। इसी दौरान पीछे से स्कूटी पर आए दो युवकों ने महिला के गले से चेन झपटी और फरार हो गए। शिकायत पर मामले में एक सितंबर को रकाबगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। घटना के बाद पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले। आरोपितों का सुराग मिल गया। सूचना पर मंगलवार देर रात आरोपित रंजीत कुमार निवासी बुद्ध विहार चक्कीपाट और असद निवासी तलैया यती की बगीची को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने चेन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.