आगरा, अक्टूबर 30 -- Agra News: यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने ईदगाह जं. स्टेशन से गुजरने वाली 20 ट्रेनों के समय में मामूली फेरबदल किया है। इसके साथ ही कई ट्रेनों का स्टेशन पर ठहराव 2 मिनट से बढ़ाकर 5 मिनट कर दिया गया है। आगरा रेल मंडल के पीआरओ संजय कुमार गौतम ने बताया कि बांद्रा टर्मिनस-बरौनी एक्सप्रेस, बरौनी-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस, वाराणसी सिटी-जोधपुर एक्सप्रेस, जोधपुर-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस, आगरा फोर्ट-रामनगर एक्सप्रेस, बांदीकुई-बरेली एक्सप्रेस, बरेली-बांदीकुई एक्सप्रेस, कोटा-यमुना ब्रिज पैसेंजर, आगरा फोर्ट-कोटा पैसेंजर, रतलाम-आगरा फोर्ट पैसेंजर, यमुना ब्रिज-रतलाम पैसेंजर, कासगंज-आगरा फोर्ट पैसेंजर, आगरा फोर्ट-कासगंज पैसेंजर, आगरा फोर्ट-अजमेर इंटरसिटी, अजमेर-आगरा फोर्ट इंटरसिटी एक्सप्रेस का ईदगाह स्टेशन पर ठहराव 2 मिनट से बढ़ाकर...