Agra News: इनसैट:::हजारा नहर में उतराता मिला युवक का शव
आगरा, सितम्बर 7 -- Agra News: शहर कोतवाली क्षेत्र में हजारा नहर में एक युवक का शव पानी में उतराता मिला है। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर शव कब्जे में ले लिया और शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए। पुलिस की मानें तो शिनाख्त होने के बाद ही मृतक के बारे में अधिक जानकारी मिल सकेगी। पुलिस के मुताबिक सोमवार को पुलिस को जानकारी मिली कि हजारा नहर में फाटक के समीप एक युवक का शव उतरा रहा है। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पानी से बाहर निकाल लिया। इंस्पेक्टर जगदीशचंद्र ने बताया कि शव पांच से छह दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। शव गंगाजी से बहकर आने की संभावना है। मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष है। फील्ड यूनिट को भी मौके पर बुलाया गया है। पुलिस सोशल नेटवर्किंग की मदद से मृतक की शिनाख्त के प्रयास कर रही है। शव को पोस्टमार्टम हाउस पर सु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.