आगरा, अगस्त 31 -- Agra News: दिल्ली की धनेश ट्रेडिंग कंपनी के संचालक साकेत जैन ने आगरा सदर स्थित इंस्पिरेशन पब्लिकेशन के संचालक दिंकर खनूजा के खिलाफ 44.90 लाख रुपये के बकाया भुगतान का आरोप लगाते हुए सदर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। साकेत जैन ने पुलिस आयुक्त को दी शिकायत में बताया कि वर्ष 2018-19 से उनके पिता धनेश कुमार जैन के इंस्पिरेशन पब्लिकेशन के साथ व्यापारिक संबंध रहे हैं। उनका आरोप है कि फर्म पर 44.90 लाख रुपये लंबे समय से बकाया हैं। कई बार भुगतान की मांग करने के बावजूद रकम नहीं लौटाई गई। शिकायत के अनुसार हाल में फोन पर भुगतान मांगने पर आरोपित ने अभद्र व्यवहार किया और पैसे होने पर ही भुगतान करने की बात कही। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: धान-गेहूं बेचने के बाद 2.52 लाख रुपये भुगतान न करने का आरोप पुलिस आ...