आगरा, अक्टूबर 23 -- Agra News: होली पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को इंटर एचपीएस लिटरेरी प्रतियोगिता में सभी शाखाओं के विद्यार्थियों ने भाग लिया। एकल गायन, समूह गायन, हिंदी वाद-विवाद, आईटी क्विज, एथलेटिक्स और टेबल टेनिस प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। उद्घाटन मुख्य अतिथि राजीव त्यागी, अध्यक्ष संजय तोमर ने किया। एकल गायन की थीम शास्त्रीय संगीत रही। सब जूनियर वर्ग में आरोही प्रथम, विराट परिहार द्वितीय और मोहम्मद उमर तृतीय रहे। जूनियर वर्ग में प्रज्ञा कबीर ने पहला, देव राजपूत ने दूसरा और रितवी तोमर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में यूसुफ प्रथम, आतिफ खान द्वितीय और पीहू गुप्ता तृतीय रहे। सुपर सीनियर वर्ग में सानवी चाहर प्रथम और आर्यन कुमार द्वितीय रहे। समूह गायन के सब जूनियर वर्ग में होली पब्लिक प्राइमरी स्कूल प्...