आगरा, अक्टूबर 16 -- Agra News: आगामी त्योहारी सीजन के चलते रेलवे ने नई दिल्ली-आगरा कैंट-नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस का अस्थाई रूप से ग्वालियर स्टेशन तक विस्तार किया है। पीआरओ संजय कुमार गौतम ने बताया कि ट्रेन संख्या 14212 (नई दिल्ली से ग्वालियर) 5 से 14 नवंबर तक नई दिल्ली से अपनी यात्रा शुरू कर ग्वालियर तक का सफर तय करेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 14211 (ग्वालियर से नई दिल्ली) 6 से 15 नवंबर आगरा कैंट के स्थान पर सीधे ग्वालियर रेलवे स्टेशन से नई दिल्ली के लिए संचालित होगी। ट्रेन नई दिल्ली से प्रस्थान कर रात 10.05 बजे आगरा कैंट पहुंचकर रात 1:40 बजे ग्वालियर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 14211 ग्वालियर से रात 2:40 बजे प्रस्थान करके सुबह 5:40 बजे आगरा कैंट और सुबह 10:00 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...