Agra News: आलोक नगर चौराहे पर शराब के ठेके के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन
आगरा, जुलाई 30 -- Agra News: आलोक नगर चौराहे पर शराब के ठेके के विरोध में जयपुर हाउस पार्षद रेनू गुप्ता के नेतृत्व में क्षेत्रीय महिलाओं ने शांतिपूर्वक विरोध प्रदर्शन किया। महिलाओं ने रिहायशी एवं पॉश कॉलोनी के बीच संचालित शराब के ठेके को बंद कराने की मांग की। पार्षद रेनू गुप्ता ने बताया कि ठेके के आसपास पांच से अधिक मंदिर, कई विद्यालय तथा बच्चों के कई ट्यूशन सेंटर संचालित हैं। ऐसे में इस स्थान पर शराब का ठेका खुलने से क्षेत्रवासियों, विशेषकर महिलाओं एवं बच्चों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि पूर्व में जिला आबकारी अधिकारी द्वारा ठेका बंद रखने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन इसके बावजूद ठेका खुला मिलने से क्षेत्रवासियों में रोष है।प्रदर्शन के दौरान महिलाओं एवं क्षेत्रवासियों ने जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए शराब के ठे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.