Agra News: आरपीएफ ने 40 लाख कीमत का करीब 80 किलोग्राम गांजा जब्त किया
आगरा, अक्टूबर 19 -- Agra News: आरपीएफ आगरा रेल मंडल में ऑपरेशन नारकोस के तहत व्यापक अभियान चला रही है। अभियान के दौरान अप्रैल से सितंबर तक आरपीएफ ने मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए करीब 40 लाख रुपये कीमत का कुल 79.93 किलोग्राम गांजा जब्त कर 9 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। इसी क्रम में 2.25 लाख रुपये कीमत का 16.635 किलोग्राम डोडा पाउडर के साथ 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। आरपीएफ कमांडेंट एस. रामाकृष्णन ने बताया कि आरपीएफ ऑपरेशन नारकोस को निरंतर जारी रखते हुए यात्रियों को सुरक्षित, संरक्षित एवं नशामुक्त वातावरण प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.