आगरा, अगस्त 23 -- Agra News: थाना क्षेत्र में निवासपुर गांव के बाहर आम के पेड़ पर एक ग्रामीण का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। जानकारी मिलते ही पटियाली सीओ सिढ़पुरा थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए और मुआयना किया। फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य संकलित किए हैं। पुलिस ने शिनाख्त के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस के मुताबिक रविवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे पिलखुनी-सींगपुर रोड पर निवासपुर गांव के कट पर आम के पेड़ पर एक ग्रामीण का शव लटके होने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पटियाली सीओ अमित कुमार, सिढ़पुरा थानाध्यक्ष प्रदीप मलिक मय पुलिस बल के पहुंच गए और मुआयना किया। इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि वह खेतों की ओर जा रहे थे, तो उन्हें पेड़ पर शव लटका दिखाई दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास किए। मृतक की शिनाख्...