आगरा, सितम्बर 1 -- Agra News: सहावर के गांव रारा के आबादी क्षेत्र से होकर गुजर रही 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन को आबादी के बीच से हटाने की मांग ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अधिसासी अभियंता से की है। ग्रामीणों ने इस संबंध में डीएम के नाम ज्ञापन भी कलक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा है। मंगलवार को कलक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि, रारा गांव में मुख्य मार्ग पर लगभग 300 मीटर लंबी 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन आबादी के बीच से गुजर रही है। इस लाइन के आसपास कई ट्रांसफार्मर भी लगे हुए हैं और गांव के लोगों का इसी रास्ते से लगातार आवागमन होता है। विद्युत तार काफी नीचे होने के कारण यहां हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।विद्युत लाइन के कारण पूर्व में भी गंभीर हादसे हो चुके हैं। आठ महीने पहले गांव में एक युवक की विद्युत करंट की चपेट में आने से मृत्यु ह...