आगरा, जुलाई 11 -- Agra News: आज आम आदमी पार्टी आगरा महानगर ने शनिवार को सेंट जोस स्थित हनुमान मंदिर पर पूजन व हनुमान चालीसा का पाठ किया। महानगर अध्यक्ष दिलीप बंसल के नेतृत्व में मौजूद कार्यकर्ताओं ने अपनी आपत्ति और विरोध राम मंदिर के चढ़ावा चोरी पर व्यक्त किया। सभी ने हनुमान जी से प्रार्थना करते हुए चढ़ावा चोरी में शामिल सभी लोगों को कड़ा दंड मिलने की प्रार्थना की। इस अवसर पर कपिल बाजपेई, गोपाल शर्मा, तरुण भार्गव, मुरली बाबा, राम सेवक ढाकरे, बिट्टू पंडित, प्रिंस शर्मा, रितेश, दिनेश, ओम प्रकाश, अभय गुप्ता, आवेश बघेल, सोनू सोनकर आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- राम मंदिर से जुड़े आरोपों पर AAP चलाएगी सिग्नेचर अभियान, 12 जुलाई को सुंदरकांड पाठ का ऐलान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...