Agra News: आठ हजार देव प्रतिमाओं का वैदिक विधि से विसर्जन
आगरा, नवम्बर 14 -- Agra News: दीपावली के बाद गणेश और लक्ष्मी की पुरानी मूर्तियों को ब्राह्मण परिषद ने अभियान चलाकर एकत्रित किया। कालोनियों, गलियों, प्रमुख मंदिरों और पीपल के पेड़ों के नीचे रखी पुरानी मूर्तियों को नगर निगम के सहयोग से हाथी घाट पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विसर्जित किया। सुनील दुबे ने बताया कि संगठन से जुड़े सदस्यों ने शहर में घूमकर मूर्तियां एकत्रित की है। परिषद हर साल इस तरह का अभियान चलाती है। जिससे देव प्रतिमाओं का अनादर नहीं हो और उनका सम्मानपूर्वक विसर्जन कर दिया जाए। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान विभिन्न स्थानों से एकत्रित की गईं करीब 8000 प्रतिमाओं का नगर निगम द्वारा बनाए गए कुंड में विसर्जन किया गया है। अध्यक्ष रामदर्शन शर्मा ने बताया कि देव प्रतिमाओं का सम्मान करना सनतनी परंपरा है। परिषद इसका पूरी निष्ठा के साथ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.