आगरा, अक्टूबर 7 -- Agra News: समाजवादी पार्टी गुरुवार को कलक्ट्रेट घेरेंगे। बड़े प्रदर्शन के लिए जिले भर से नेता और कार्यकर्ताओं को बुलाया गया है। पार्टी के वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान के अंतिम दिन यह प्रदर्शन किया जा रहा है। इसमें जिला और महानगर इकाइयां संयुक्त रूप से शामिल रहेंगी। जिलाध्यक्ष ऊदल सिंह कुशवाह और महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास के नेतृत्व में 8 अक्टूबर सुबह 10 बजे सभी को सुभाष पार्क पर इकट्ठा होने के निर्देश दिए गए हैं। यहां वार्डों, ब्लाकों, विधानसभा क्षेत्रों से लेकर युवा, छात्र, महिला और दूसरे फ्रंटल संगठनों के कार्यकर्ता एकजुट होंगे। कई दिनों से इसकी तैयारी चल रही थी। जिले भर से करीब 10 हजार लोगों को जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। यह भी पढ़ें- समाजवादी पार्टी पदाधिकारियों ने लोकतंत्र बचाओ अभियान के तहत दिया ज्ञापन सुभाष पार्क ...