Agra News: आगरा में कल से जुटेंगी देशभर की महिला इतिहासकार
आगरा, अक्टूबर 29 -- Agra News: डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के संस्कृत भवन में 31 अक्तूबर से एक नवंबर तक दो दिवसीय महिला इतिहासकार संगोष्ठी एवं राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित होगा। इसमें देश के विभिन्न राज्यों की महिला इतिहासकार शामिल होकर शोधपत्र प्रस्तुत करेंगी। सम्मेलन में भारतीय इतिहास के विभिन्न दृष्टिकोणों और अनछुए पहलुओं पर चर्चा होगी। इतिहास एवं संस्कृति विभाग के प्रो. बीडी शुक्ला ने गुरुवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि भारतीय इतिहास संकलन समिति, ब्रज प्रांत के तत्वावधान में अखिल भारतीय इतिहास संकलन योजना और आईसीएचआर, नई दिल्ली के संयुक्त सहयोग से सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। समिति के महासचिव डॉ. अखिलेश कुमार ने कहा कि भारतीय इतिहास को देश की गौरवशाली परंपराओं, सेवा, समर्पण और वीरगाथाओं के दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने की जरूरत है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.