Agra News: आगरा मंडल ने लोडिंग से Rs.37.06 करोड़ का राजस्व अर्जित किया
आगरा, अगस्त 3 -- Agra News: आगरा रेल मंडल ने जुलाई माह में माल परिवहन से Rs.37.06 करोड़ का राजस्व अर्जित किया है। पीआरओ संजय गौतम ने बताया कि आईओएसी बाद से 75 रेक के लदान से Rs.32.80 करोड़, आईसीडीवाई से कंटेनर की 11 रेक के लदान से Rs.92.69 लाख तथा गोविंदगढ़ से बैलास्ट की 4 रेक के लदान से Rs.92.70 लाख का राजस्व अर्जित किया गया। इसके साथ ही मथुरा से ई-ऑयल की 2 रेक के लदान से Rs.13.82 लाख तथा झाड़ोली का बास से बैलास्ट की 1 रेक के लदान से Rs.18.30 लाख, रामगढ़ से ई-ऑयल के 25 वैगन एवं डीओसी के 1 वैगन का लदान कर Rs.23.03 लाख तथा यमुना ब्रिज से ई-ऑयल के 1 वैगन का लदान कर Rs.87,191 का राजस्व अर्जित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.