आगरा, नवम्बर 14 -- Agra News: नगर निगम में सेवा प्रदाता (आउटसोर्सिंग) के माध्यम से कार्यरत सफाई कर्मचारियों, ड्राइवरों, क्लीनरों तथा प्रकाश विभाग के लाइनमैनों व हेल्परों सहित अन्य सभी श्रेणी के कर्मचारियों को साप्ताहिक अवकाश देने की मांग तेज हो गई है। उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद इलाहाबादी और उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुंदर बाबू चंचल ने संयुक्त रूप से बताया कि प्रदेश सरकार ने आउटसोर्सिंग सेवा निगम का गठन करते हुए इस संबंध में 2 नवंबर 2026 को शासनादेश जारी किया है। दोनों पदाधिकारियों ने जारी शासनादेश का हवाला देते हुए नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य से मांग की है कि नगर निगम आगरा के अंतर्गत सेवा प्रदाता कंपनियों के अधीन काम कर रहे सभी कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से सप्ता...