आगरा, जुलाई 26 -- Agra News: एकता क्षेत्र निवासी महिला की सोशल मीडिया आईडी हैक कर फोटो पर आपत्तिजनक टिप्पणियां पोस्ट करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आरोपित नितिन, अर्जुन, अनुज यादव और उनके अन्य साथी उसे बदनाम कर रहे हैं। पीड़िता पर मिलने और संबंध बनाने का दबाव बना रहे हैं। विरोध करने पर आरोपितों ने गंभीर परिणाम भुगतने और परिवार सहित जान से माने की धमकी दी। महिला के अनुसार उन्होंने पति को मामले की जानकारी दी। अब पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस डिजिटल साक्ष्यों की हकीकत जानने में लगी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...