आगरा, अक्टूबर 30 -- Agra News: खेलो इंडिया गेम्स-2026 में प्रतिभाग करने वाली उत्तर प्रदेश कबड्डी टीम का चयन अलीगढ़ के महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा। उत्तर प्रदेश खो-खो टीम के लिए ट्रायल भी इसी मैदान पर होंगे। पुरुष और महिला दोनों वर्गों में ट्रायल होंगे। महिला वर्ग में कबड्डी और खो-खो टीम के लिए ट्रायल तीन नवंबर को प्रात: 11 बजे से शुरू होंगे। पुरुष वर्ग के कबड्डी, खो-खो ट्रायल चार नवंबर को सुबह 10.30 बजे शुरू होंगे। यूपी टीम के लिए ट्रायल देने वाले खिलाड़ियों की उम्र 1 जनवरी 2009 को या उसके बाद की होनी चाहिए। ट्रायल में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को जन्म प्रमाण पत्र और आधार कार्ड साथ लाना जरूरी होगा। यह भी पढ़ें- Agra News: जूनियर कबड्डी के ट्रायल एक को यह जानकारी एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम के क्षेत्रीय क्रीड़ाध...