आगरा, अगस्त 27 -- Agra News: भारत इंडस्ट्रीज एवं अरोमा सोलर प्लांट के अंतर्गत हाल में हरीपर्वत स्थित एक होटल में डीलर मीट का आयोजन किया गया। एमडी मयंक गर्ग ने प्लांट के बारे में बताया। कहा कि उनकी कंपनी के प्लंट देश में प्रमुख हैं। यह टिकाऊ हैं और कम खर्च में अधिक ऊर्जा देते हैं। आयोजन के मुख्य अतिथि सांसद नवीन जैन एवं प्रदीप जैन रहे। वक्ताओं ने सौर ऊर्जा को प्रोत्साहन करने संबंधी सरकार की नीतियों को रखा। उत्पाद की लांचिंग का प्रदर्शन फिल्म के माध्यम से किया गया। आगरा परिक्षेत्र के डीलरों की उपस्थिति रही। इस अवसर पर मनोज बाकलीवाल, राकेश जैन, रोहित जैन, मनीष जैन, अभिषेक जैन, जगदीश जैन रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...