आगरा, जुलाई 10 -- Agra News: अमांपुर थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान क्षेत्र से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया है। थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि सीओ सहावर दुर्गेश कुमार मिश्र के नेतृत्व में थाना अमांपुर पुलिस ने गुरुवार की रात चेकिंग के दौरान सतीश पुत्र गंगासिंह को एक तमंचा, एक कारतूस, यादराम पुत्र सौदान को एक तमंचा, एक कारतूस निवासीगण भैंसोरा बुजुर्ग थाना कासगंज को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अग्रिम कार्रवाई की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...