Agra News: अमांपुर के हरथरा तालाब से कछुओं की तस्करी का असफल प्रयास
आगरा, अगस्त 25 -- Agra News: वन विभाग की टीम ने देर रात अमांपुर के हरथरा क्षेत्र में तालाब से तस्करी के लिए निकाले गए तीन कछुए बरामद किए। जबकि कछुआ तस्कर वन विभाग की टीम को देखकर रात्रि होने की वजह से खेतों की ओर भाग गए। टीम कछुए अपने साथ लेकर चली गई। मामले में वन विभाग की ओर से अज्ञात कछुआ तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई की तैयारी की गई है। सोमवार की देर रात क्षेत्रीय वन अधिकारी कासगंज विवेक कुमार को जानकारी मिली कि अमांपुर क्षेत्र के गांव हरथरा के एक तालाब से कुछ लोग खरीद-फरोख्त के लिए कछुए निकाल रहे हैं। सूचना मिलते ही वन अधिकारी टीम के साथ रात में ही करीब 11 बजे हरथरा के तालाब पर पहुंच गए और घेराबंदी शुरू कर दी। वन विभाग की टीम को आता देख कछुआ तस्कर में अफरा-तफरी मा गई और वह कछुआ को मौके पर ही छोड़कर खेतों की ओर भाग गए। अंधेरा होने की वजह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.