Agra News: अपराधिक ठिकानों पर ड्रोन से टोह, अपराधियों में हड़कंप
आगरा, जुलाई 27 -- Agra News: जनपद कासगंज पुलिस ने अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए आधुनिक तकनीक का सहारा लेते हुए ड्रोन निगरानी अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत पुलिस की टीमें इन दिनों बाग-बगीचों, जंगलों, नदी किनारे के खादर क्षेत्रों तथा अन्य संवेदनशील स्थानों पर ड्रोन से विशेष निगरानी कर रही हैं। पुलिस के इस नए प्रयोग से असामाजिक तत्वों और अपराधियों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, लंबे समय से यह देखा जाता रहा है कि जुए के अड्डे, अवैध हथियार बनाने के ठिकाने, कच्ची शराब की भट्टियां तथा अन्य आपराधिक गतिविधियां अक्सर आबादी से दूर बाग-बगीचों, जंगलों और नदी से सटे इलाकों में संचालित की जाती हैं। ऐसे स्थानों तक पहुंचना कई बार कठिन होता है, जिससे कार्रवाई में बाधा आती है। अब ड्रोन कैमरों की मदद से इन क्षेत्रो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.