आगरा, अक्टूबर 19 -- Agra News: बृजमोहन बंसल स्मृति आगरा इंटर सोसाइटी लीग में रोमांचक मुकाबले खेले गए। क्वालिफायर-1 में आईएमएचएच अनप्रिडिक्टेबल्स ने एंथम वॉरियर्स को 41 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। एलिमिनेटर में अपर्णा प्रेम फाइटर्स ने एंथेला अवतार्स को 87 रन से शिकस्त देकर अगले दौर में जगह बनाई। पहले बल्लेबाजी करते हुए आईएमएचएच अनप्रिडिक्टेबल्स ने आठ विकेट पर 159 रन बनाए। अभिषेक गुप्ता ने 42, दिनेश कुशवाह ने 29, डॉ. संजय राणा ने 24 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एंथम वॉरियर्स की टीम 19 ओवर में 118 रन पर सिमट गई। कृष जैन ने 43 रन बनाए। जुगनू चौहान ने तीन, अमन यादव, डॉ. पार्थ बघेल ने दो-दो विकेट लिए। एलिमिनेटर मुकाबले में अपर्णा प्रेम फाइटर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 272 रन बनाए। कपिल सोलंकी ने महज 44 गेंद में 117, ...