Agra News: अधिवक्ता के निधन के चलते 31 को नहीं करेंगे निबंधन कार्य नहीं होंगे बैनामे
आगरा, अगस्त 29 -- Agra News: तहसील सदर के अधिवक्ता पवन कुमार शर्मा के निधन के चलते सोमवार को अधिवक्ता न्यायिक और निबंधन कार्य से विरत रहेंगे। इसके चलते तहसील सदर के निबंधन कार्यालयों में बैनामे नहीं हो सकेंगे। आगरा तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष लाल बहादुर राजपूत ने बताया कि शनिवार को बैठक कर उनके निधन पर शोक जताया। संयुक्त रुप से निर्णय लिया कि 31 अगस्त को अधिवक्ता न्यायिक व निबंधन कार्य नहीं करेंगे। उधर, तहसील बार एसोसिएशन सदर के महासचिव अरविंद कुमार दुबे ने बताया कि अधिवक्ताओं एवं दस्तावेज लेखकों की आपसी सहमति से यह निर्णय लिया है। 31 अगस्त की सुबह तहसील बार सभागार में शोकसभा का आयोजन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: साथी के निधन पर शोकसभा कर न्यायिक कार्य से बनाई दूरी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.