आगरा, अक्टूबर 22 -- Agra News: अधिवक्ता संदीप शर्मा के साथ थाना सिकंदरा पुलिस द्वारा की गई कथित अभद्रता के विरोध में दीवानी के गेट नंबर दो पर अधिवक्ताओं ने गुरुवार को प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने तालियां बजाते हुए अपना विरोध जताया और पुलिस प्रशासन से कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन शुक्रवार को भी जारी रहेगा। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने बताया कि साथी अधिवक्ता संदीप शर्मा के साथ हुई लूट की घटना का मुकदमा थाना सिकंदरा पुलिस ने दर्ज नहीं किया है। जब तक थानाध्यक्ष पर कार्रवाई नहीं होती। दीवानी परिसर में धरना-प्रदर्शन चलेगा। धरने की अध्यक्षता अधिवक्ता चौधरी अजय सिंह व वरुण गौतम तथा संचालन मुकेश शर्मा ने किया। यह भी पढ़ें- Agra News: कथित अभद्रता के विरोध में वकीलों का प्रदर्शन आज धरने में अधिवक्ता ओमवीर सिंह चाहर, नरेश पाराशर, अर्...