आगरा, अक्टूबर 22 -- Agra News: जनपद में परिषदीय विद्यालयों की शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार, छात्र-छात्राओं की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा मध्यान्ह भोजन एवं विद्यालयों की मूलभूत सुविधाओं की वास्तविक स्थिति को परखने के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों ने 13 विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। गुरूवार को परिषदीय विद्यालयों के औचक निरीक्षण के दौरान बीएसए ने प्राथमिक विद्यालय बहादुर नगर एवं कम्पोजिट विद्यालय शाहपुरमाफी में बच्चों की उपस्थिति कम मिलने के बाद छात्र उपस्थिति बढ़ाने के निर्देश दिए। कम्पोजिट विद्यालय शाहपुरमाफी में स्मार्ट क्लास का निरीक्षण करते हुए स्मार्ट क्लास का उपयोग कर रहे छात्र-छात्राओं से इसकी उपयोगिता के संबंध में जानकारी ली। बच्चों को डिजिटल माध्यम से शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। अन्य जनपद स्तरीय अधिकारियों ...