आगरा, अगस्त 2 -- Agra News: शहर की प्रसिद्ध चाट गली से अतिक्रमण हटने के बाद तेजी से उसकी सूरत बदलने लगी है। अतिक्रमण के कारण वर्षों से बंद पड़ी नालियों का नव निर्माण कराया जा रहा है। संकरी दिखने वाली गली अब चौड़ी दिखने लगी है। सौंदर्यीकरण के लिए भी कार्य कराए जा रहे हैं। चाट गली में अवैध काउंटर की भरमार होने के कारण करीब 32 फुट चौड़ी गली मात्र 10 फुट की रह गई थी। गली में आवागमन बाधित हो रहा था। अतिक्रमण के कारण नालियां बंद थी। गंदगी से अटी पड़ी थी। बदबू आती थी। कुछ समय पूर्व छावनी परिषद ने कार्रवाई कर अवैध अतिक्रमण और ठेलों को हटाया था। जिसके बाद से संकरी नजर आने वाली गली अब पहले से कहीं अधिक चौड़ी और व्यवस्थित दिखाई देने लगी है। इससे स्थानीय लोगों और पर्यटकों का आवागमन भी सुगम हो गया है। वहीं, छावनी परिषद की ओर से गली के सौंदर्यीकरण का क...