आगरा, जुलाई 7 -- Agra News: सहावर थाना क्षेत्र में सोमवार की शाम खेत से पशुओं को चारा लेकर लौट रहे किसान को अज्ञात वाहन के चालक ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में जिला अस्पताल से रेफर किए जाने के बाद परिजन अन्य लेकर जा रहे थे, तभी उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव लेकर लौट आए और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया। परिजनों के मुताबिक सहावर थाना क्षेत्र के गांव नगला धूरी निवासी 42 यशवीर पुत्र धर्मपाल गत सोमवार की शाम अपने पशुओं को चारा लेकर खेत से घर पैदल आ रहे थे, तभी पीछे से अज्ञात वाहन के चालक ने टक्कर मार दी और फरार हो गया। यह भी पढ़ें- Gopalganj News: धान की रोपनी कर लौट रहे साइकिल सवार किसान की स्कॉर्पियो के धक्के से मौत जानकारी पर परिजन मौके पर पहुंच गए और घायल को अस्पताल लेकर गए।...