आगरा, जुलाई 21 -- Agra News: अग्रवाल सभा की वर्ष 2026-27 की चुनावी बैठक शहर के सोरों गेट स्थित अग्रवाल धर्मशाला में हुई। बैठक में सभा का चुनाव कराया गया। सर्व सम्मति से अध्यक्ष, महामंत्री समेत अन्य पदाधिकारी भी निर्वाचित किए गए। सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों का समाज के लोगों ने अभिनंदन किया। चुनावी बैठक वरिष्ठ समाजसेवी वीरेंद्र प्रसाद अग्रवाल की अध्यक्षता में संगठन के संरक्षक एवं चुनाव अधिकारी अखिलेश अग्रवाल सर्राफ ने प्रक्रिया संपन्न कराई। कोषाध्यक्ष रजत सिंघल ने वर्ष 2025-26 का आय-व्यय विवरण प्रस्तुत किया, सचिव आशीष अग्रवाल ने सचिवीय आख्या प्रस्तुत की। निवर्तमान अध्यक्ष दीपक सिंघल ने अपने कार्यकाल में समाजहित में सहयोग करने वाले समाजबंधुओं का सम्मान किया। इसके बाद सर्व सम्मति से चुनाव कराया गया। अध्यक्ष पवन गोयल, महामंत्री मयंक अग्रवाल,...