नई दिल्ली, मार्च 11 -- AFCAT Result 2026 OUT : भारतीय वायुसेना ने एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट (AFCAT 01/2026) का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अपने रिजल्ट और मेरिट लिस्ट ऑफिशियल वेबसाइट afcat.edcil.co.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन 31 जनवरी को हुआ था। इस भर्ती से वायुसेना के फ्लाइंग ब्रांच, ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल) ब्रांच, और ग्राउंड ड्यूटी (नॉन-टेक्निकल) ब्रांच में ग्रुप A गजेटेड ऑफिसर के 340 वैकेंसी भरी जाएंगी। AFCAT एग्जाम से इंडियन एयर फोर्स में कमीशन ऑफिसर के तौर पर भर्ती होती है।AFCAT Result 2026 : कैसे चेक करें रिजल्ट स्टेप 1. ऑफिशियल वेबसाइट afcat.edcil.co.in पर जाएं स्टेप 2. होमपेज पर "AFCAT-01/2026 रिजल्ट घोषित हो गया है" वाला लिंक देखें स्टेप 3. आपको कैंडिडेट लॉगिन पेज पर रीडायरेक्ट कर दि...