नई दिल्ली, फरवरी 1 -- AFCAT 1 2026 Answer Key: भारतीय वायुसेना (IAF) में अधिकारी बनने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट है। वायुसेना ने एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट (AFCAT 1) 2026 की आंसर-की और उम्मीदवारों की रिस्पांस शीट आधिकारिक तौर पर जारी कर दी है। जो उम्मीदवार इस लिखित परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब आधिकारिक पोर्टल afcat.edcil.co.in पर जाकर अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं। यह प्रक्रिया उम्मीदवारों को परिणाम घोषित होने से पहले अपने संभावित स्कोर का अनुमान लगाने में मदद करेगी।AFCAT 1 answer key direct Linkआंसर-की और रिस्पांस शीट का महत्व आंसर-की जारी होने से परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता आती है। रिस्पांस शीट के माध्यम से उम्मीदवार यह देख सकते हैं कि उन्होंने परीक्षा के दौरान किस प्रश्न का क्या उत्तर दिया था, ज...