आदित्यपुर, अगस्त 27 -- Adityapur News: गम्हरिया। भारतीय गैर सरकारी शिक्षक संघ सह समाजसेवी संस्था ( इप्टा) की बैठक बुधवार को आयोजित बैठक में आगामी 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता नव नियुक्त झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष अनूप कुमार प्रसाद ने की। बैठक में जिला अध्यक्ष चाईबासा प्रमोद शर्मा, महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष आशा कुमारी और कोल्हान प्रमंडल के संगठन मंत्री अशोक कुमार प्रसाद ने कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया। केंद्रीय अध्यक्ष डॉ. पीएन मोदी ने कहा कि देशभर के करोड़ों शिक्षकों को एकजुट होकर दिल्ली में होने वाले ऐतिहासिक कार्यक्रम में भाग लेना चाहिए। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान बैठक में महिल...